
वाशिंगटन : नासा और मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने बुध ग्रह की कक्षा का अध्ययन करने के बाद कहा है कि सूर्य की उम्र बढ़ने के साथ ही उसके वजन में कमी आ रही है, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वजह से सौरमंडल में उपस्थित ग्रहों की कक्षाओं में तेजी से विस्तार हो रहा है, दरअसल बुध सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है और सूर्य के द्रव्यमान में हो रहे बदलाव का असर सबसे पहले इसी ग्रह पर देखने को मिलता है, सूर्य की बढ़ती उम्र आधुनिक भौतिकी के जनक अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत के अनुसार व्यवहार कर रही है, अल्बर्ट आइंस्टीन ने पाया कि अक्सर बहुत अधिक द्रव्यमान की स्थिति में न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत गलत साबित होता है, उन्होंने इसके बाद सापेक्षता के सिद्धांत की खोज की, आइंस्टीन के सिद्धांत के अनुसार, गुरुत्वाकर्षण एक बल नही हैं, बल्कि त्वरण तथा मंदन का कारक हैं एवं सूर्य के नजदीक ग्रहीय-पथ एवं ग्रहों के निकट उपग्रहीय-पथ को वक्रिल बनाता है, सापेक्षता-सिद्धांत के प्रतिपादन से पूर्व ऐसा माना जाता था कि किसी भी वस्तु का द्रव्यमान उसका विशिष्ट गुणधर्म है, जो हमेशा स्थिर रहता है तथा वस्तु की गति से पूर्णतया मुक्त (अप्रभावित) रहता है, परन्तु अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने सापेक्षता-सिद्धांत के शोध-पत्र में द्रव्यमान तथा गति से संबंधित इन पुरानी मान्यताओं को अस्वीकृत कर दिया, सात साल के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद शोधकर्ताओं की टीम ने ये पाया कि किस तरह सूर्य अपना द्रव्यमान खोता जा रहा है और धीरे धीरे बुध सूर्य से दूर हो रहा है। हालांकि ये अंतर बहुत ही कम है और पृथ्वी कक्षा के लिहाज से बात करें तो साल भर में ये एक इंच से भी कम होगा, एमआईटी से अध्ययन के लेखक एंटोनियो जेनोवा ने कहा ये चिंता का विषय नहीं है लेकिन सूर्य की निगरानी के लिहाज से ये जानकारी काफी महत्वपूर्ण है|(एज.)