
नई दिल्ली : चंद्रयान 3 की सफलता के बाद देश के
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह ISRO के स्पेस सेंटर पहुंचें। जहां उन्होनें कमांड सेंटर से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने
टीम के वैज्ञानिकों से मिलकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो स्पेस सेंटर के चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों को अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कमांड सेंटर से 3 घोषणाएं की। जिसमें उन्होंने पहली घोषणा में कहा कि 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरी घोषणा में उन्होनें कहा कि चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा । तीसरी घोषणा में कहा कि चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान के मिशन को लेकर तीन अहम घोषणाएं की।