
रांची: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में आज सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लाज्मा थेरेपी का उद्घाटन किया। वही उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम सोरेन ने प्लाज्मा डोनेट करने वालें लोगों को एक हजार तक का राशि देने की घोषणा की है। रिम्स के माॅडल ब्लड बैंक में इसका शुभारंभ किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि समाज में कोई अफरातफरी नहीं है। आप सभी इस विपत्ति के घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करें। आशा है हमलोग बेहतर करेंगे। सोरेन ने आगे कहा कि रिम्स के ब्लड बैंक को प्लाज्मा क्लेक्शन के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।