
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में लोगों से बात करेंगे आकाशवाणी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम की यह 40वीं कड़ी होगी, श्री मोदी ने ट्वीटर पर कहा कि यह नववर्ष में पहली मन की बात होगी और उन्हें कार्यक्रम के लिए लोगों के सुझाव की आशा है, प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात के लिए लोगों के दूरदर्शी विचारों और सुझावों पर उन्हें हमेशा खुशी होती है, उन्होंने लोगों से नरेंद्र मोदी ऐप पर विचार और सुझाव भेजने का अनुरोध किया, लोग माई गव ओपन फोरम पर भी विचार और सुझाव भेज सकते हैं। टोल फ्री नंबर- 1800-11-7800 पर भी हिंदी या अंग्रेजी में मैसेज रिकॉर्ड कराए जा सकते हैं