
रांची : राज्य में वन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक हजार ग्राम प्रोसेसिंग यूनिट लगायी जायेंगी, इन यूनिटों को वनोपज, हैडीक्राफ्ट और टेक्सटाइल के लिए वैल्यू एडिशन केन्द्र बनाया जायेगा, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्राईफेड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि वनोपज को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कई कदम उठा रही है, इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग, कल्याण विभाग, कृषि विभाग और वन विभाग के बीच समन्वय बनाकर हाट बाजारों को विकसित किया जा रहा है ताकि वनोपज से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि हस्ति शिल्प को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड का गठन किया गया है जबकि टेक्सटाइल के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था की जा रही है, इस मौके पर केन्द्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री सुर्दशन भगत और मुख्य सचिव राजबाला वर्मा समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे|