
लखनऊ : महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की स्नान को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार ने ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया है। वैसे प्रयागराज के इस महाकुंभ में मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक 49.68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। कहा जा रहा है कि महाकुंभ आरंभ होने की तिथि से लेकर अब तक 44.74 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर अपनी आस्था का परिचय दिया। बुधवार को होने वाले माघी पूर्णिमा के दौरान महाकुंभ में पूर्णिमा स्नान को लेकर काफी भीड़ देखी जा रही है । जिसको देखते हुए वहां की सरकार ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर श्रद्धालुओं को सुविधा पहुंचाने की एक योजना तैयार की है। कहा जा रहा है कि वहां की प्रशासन द्वारा 11 फरवरी के रात 8:00 बजे से 13 फरवरी की सुबह 8:00 बजे तक मेले में किसी तरह की असुविधा यात्रियों को ना हो उसको लेकर किसी भी तरह के वाहन को अंदर प्रवेश नहीं होने देने का आदेश जारी किया है । मालूम हो कि 13 जनवरी से आरंभ हुई इस महाकुंभ का आज 30 वा दिन है।