बाघमारा के भीम कुमार ने पैरा ओलंपिक जूनियर स्पर्धा में मारी बाजी, दौड़ और भाला फेंक में रहे अव्वल

0
fastlive news

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के मध्य विद्यालय, कपूरिया में कक्षा 8 के छात्र भीम कुमार ने दिव्यांगो के लिए रांची स्थित खेलगांव मैदान में 2 अगस्त को आयोजित पैरा ओलंपिक जूनियर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो इवेंट—दौड़ और भाला फेंक—में प्रथम स्थान हासिल किया है।

भीम की इस दोहरी जीत ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे बाघमारा क्षेत्र को गर्व की अनुभूति कराई है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अब हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला है।

विद्यालय परिवार, स्थानीय शिक्षकगण, खेल प्रेमी और समाजसेवियों ने भीम की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भीम की मेहनत, आत्मविश्वास और जुझारूपन क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन