बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र में अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता संपन्न, विजेता एवं उपविजेता हुए सम्मानित

0
fastlive news

बाघमारा। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के मुख्यालय के निर्देशानुसार ब्लॉक-II क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय अंतरक्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का बुधवार को हरिना कॉलोनी स्थित सुभाष भवन में समापन हुआ। 27 एवं 28 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में बीसीसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम कैरम खेलते

प्रतियोगिता का उद्घाटन 27 अक्टूबर को ब्लॉक टू क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री कुमार रंजीव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री पी. एस. के. सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अमित यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) श्री प्रवीण कुमार झा, क्षेत्रीय सलाहकार समिति एवं क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। महाप्रबंधक श्री कुमार रंजीव ने उद्घाटन मैच खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के एकल और युगल मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोचक बनाया।

बुधवार को आयोजित समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अमित यादव ने किया।

समापन समारोह में ब्लॉक टू क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) श्री आलोक कुमार, प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री हेमंत कुमार हेना, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री विकास कुमार, क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य श्री गोपाल मिश्रा, श्री तुलसी साव एवं श्री गोपाल चंद गोप तथा क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य श्री बैजनाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के माध्यम से बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों को एक मंच पर आकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन