
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित ” नबान्न चलो यात्रा’ के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस झड़प के दौरान एक पुलिस अधिकारी को पीटने व पुलिस वाहन में आग लगाने के मामले सामने आये। पुलिस अधिकारी को पीटने और वाहन को आग के हवाले करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान घटनाओं के वीडियो क्लिप के आधार पर की है। पुलिस की माने तो इस घटना में घायल पुलिस अधिकारी का इलाज स्थानीय एक अस्पताल में ये चल रहा है।