
वाशिंगटन : अमेरिका में एक बार फिर सबकुछ बंद हो गया है, अमेरिका में सारे काम काज ठप्प पड़े हैं, यह स्थिति इसलिए आई है क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस में खर्च से संबंधित विधेयक के पारित नहीं हो पाया, इससे पहले भी जनवरी में अमेरिका को तीन दिन के लिए शटडाउन का सामना करना पड़ा था, शटडाउन का मतलब हुआ कि यहां सभी सरकारी काम-काज बंद पड़े हैं लाखों कर्मचारियों को बिना सैलरी के घर बैठना पड़ेगा, आपको बता दें कि केंटकी से सीनेटर रैंड पॉल द्वारा बजट करार पर अपना वोट रोके रहने की वजह को शुक्रवार को बजट पारित नहीं हो सका, जिससे सरकारी कामकाज फिर ठप हो गया, जानकारी के मुताबिक, सीनेटर्स को अभी भी बजट करार के पक्ष में वोट डाले जाने की उम्मीद है, जो देर रात लगभग एक बजे शुरू हो सकती है, यदि सदन ने समझौते को मंजूरी दे दी, तो सरकारी कामकाज सोमवार से पहले फिर शुरू हो जाएगा, बजट करार में भारी खर्च सीमा से नाराज रिपब्लिकन पार्टी के पॉल ने संशोधन की मांग करते हुए घंटों की देरी की, पॉल ने कहा, “आज रात मेरे यहां होने का कारण लोगों को जवाबदेही के लिए मजबूर करना है,” उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोग असहज महसूस करें। मैं चाहता हूं कि वे घर बैठे लोगों को जवाब दें, जिन्होंने कहा था, ‘आप राष्ट्रपति ओबामा के समय में राजकोषीय घाटे के खिलाफ थे लेकिन रिपब्लिकन के घाटे पर आपका क्या रुख है?”आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि जब सरकार को शटडाउन से जूझना पड़ा हो, इससे पहले बराक ओबामा के कार्यकाल वर्ष 2013 में भी शटडाउन हुआ था, कारण 8 लाख कर्मचारियों को बगैर वेतन के घर बैठना पड़ा था।,जबकि 1981, 1984, 1990 और 1995-96 में भी ऐसी ही स्थिति ये थी|(एज.)