
एजेंसी: तुर्की के कब्जे वाले उत्तरी सीरियाई शहर अल – बाब में पिछले दिनों एक बारूद लदे ट्रक में भयानक धमाका होने से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस धमाका से आसपास मौजूद करीब 75 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि तुर्की के कब्जे वाले उत्तरी सीरियाई शहर अल – बाब में एक क्षेत्रीय बस अड्डे के करीब बारूद लदे ट्रक में धमाका हुआ। इस धमाका में आसपास खड़ी कई वाहनों में आग लग गई। वहीं घटना स्थल के समीप स्थित कई मकाने भी ढह गई। यह धमाका जिस दौरान उस सड़क मार्ग पर हुआ उस समय यह मार्ग काफी व्यस्थ था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कई लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
