
एजेंसी : अफगानिस्तान में कंधार के स्पिन बोल्डक में डूरंड रेखा पर तालिबानी और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच लड़ाई हुई। इस लड़ाई के दौरान दोनो पक्षों की ओर से गोलीबारी और हाथापाई तक होने की बात सामने आई है। सेना के गोलीबारी की घटना से जहां तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए है। इस घटना के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने अपना घर छोड़कर दूसरे जगह अपनी शरण लिए हुए है। बताया जाता है कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा स्पिन बोल्डक गेट पर एक अफगान बच्चे को पीटने और उसके बाद अफगान सुरक्षा बलों के पाकिस्तानी सीमा प्रहरियों पर गोलियां चलाने के बाद ही दोनो देशों के सैनिकों के बीच लड़ाई आरंभ हुई।