बलूच आर्मी पाकिस्तान के लिए बना सिरदर्द

0
fastlive news

एजेंसी : पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में हो रही घटना को लेकर वहां के सरकार की मुश्किलें काफी बढ़ता दिख रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के बलूच लिबरेशन आर्मी ने पिछले कई दिनों से पाकिस्तान के कई प्रांतो में अलग अलग घटना को अंजाम दिए जाने से वहां की सरकार की मुश्किले बढ़ी हुई है। इधर कहा जा रहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान के अलग अलग जगहों में बीएलए द्वारा 57 हमलों को अंजाम दिया गया। जिसमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। वहीं बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपने दावा में कहा है कि हमलों में एक सौ से भी अधिक लोग मारे जा चुके है। इसके अलावा बीएलए ने कहा है कि नोशकी में हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तान के 30 जवानों की मौत हुई है। जबकि यहां की सरकार ने महज 12 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि बीएलए के दस्ते ने जिन घटना को अंजाम दिया है उसमें आईईडी का इस्तेमाल किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news