
एजेंसी : बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपी बाग इलाके में एक ट्रेन में आग लगा दी गई । यह आग आज शुक्रवार की रात उपद्रवियों ने लगाई हैं । जिससे इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है । दर्जन से अधिक लोग घायल होने की सूचना है ।बताया जाता है कि राजधानी ढाका में बेनापोल एक्सप्रेस में आग लगाकर इस घटना को उपद्रवियों ने अंजाम दिया है । सूत्रों का कहना है कि इस घटना के दो दिन पहले ही वहां आम चुनाव हुआ है । लेकिन इस आम चुनाव को लेकर के विपक्ष चुनाव का बहिष्कार पहले से ही कर रखा था । जिसके कारण वहां भी पिछले काफी दिनों से पूरे देश में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया था। उपद्रवियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने के बाद माहौल अशांत हो गया है।