बांग्लादेश में अभी तक 24 लोगों को जिंदा जलाया गया

0
fastlive news

एजेंसी : बांग्लादेश में आगजनी , हिंसा और तोड़फोड़ की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है । इस आग जनी , तोड़फोड़ और हिंसा के बीच जो खबर सामने आई है उसमें आम लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि वहां के प्रदर्शनकारियों ने लोगों को जिंदा जलाने का भी काम कर रहा है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांग्लादेश के जेसोर में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी के नेता की हत्या किए जाने के अलावा आम आदमी को भी जिंदा जलाए जाने की घटना का सबूत सामने आया है। जिसमें जशोर में आवामी लीग के नेता शाहीन चक्कलदार के एक होटल में प्रदर्शनकारी में जमकर उत्पाद मचाया और आग लगा दिया। जिससे उस होटल में मौजूद करीब 24 लोग अभी तक जिंदा जलाए गए हैं । जिसका सबूत वीडियो के तौर पर आया है । कहा जा रहा है कि इस हिंसा के दौर में बांग्लादेश पूरी तरह आगजनी की घटना से लहर रहा है । वहीं शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के करीब 20 से भी अधिक नेताओं की हत्या किए जाने की खबर सामने आई है ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news