
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर अमरीका ने अपनी ओर से यूक्रेन को अपना एक फैसला सुनाया है। अमेरिका की ओर से लिए गए एक फैसले में अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का घोषणा किया है। वहीं अमेरिका ने शर्त के अनुसार चेतावनी भी दी है कि एडिशनल फंड की मंजूरी के बिना यूक्रेन की लड़ाई के लिए अमेरिकी सहायता वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएगी। यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका इस साल यूक्रेन की मदद तो करेगा। लेकिन हथियार और उपकरण प्रदान करने के लिए 250 मिलियन डॉलर तक ही राशि उपल्ब्ध कराया जा सकता है।