
एजेंसी : हम यूक्रेन के लंबे समय से साझेदार रहे है और इस नाजुक वक्त में हम उसके साथ खड़े है। उकत बातें रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के इस घड़ी में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कही है। डेविड ने कहा है कि विकास साझेदारी संग मिलकर समूह यूक्रेन को तत्काल वित्तीय व तकनीकी सहायता देने को तैयार है। वहीं विश्व बैंक समूह यूक्रेन में हिंसा और मौतों को लेकर दुख जताया है।