
एजेंसी : कोरोना के जनक कहे जाने वाले चीन आज खुद विनाशकारी स्थिति से गुजर रहा है। पिछले कई वर्षों में इस वायरस को लेकर चीन ने लाख कोशिश की पर अभी तक इसकी रोकथाम के लिए कोई सार्थक कदम उसे नहीं दिख रहा है। चीन में शून्य कोविड नीति हटाए जाने के बाद भी कोरोना वायरस के संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रही है कि वहां की सरकार के लिए गले की हड्डी बनी हुई है। कोरोनावायरस को लेकर चीन के ताजा हालात पर कहा जा रहा है कि वहां संक्रमण की गति जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं जो आने वाले कई दिनों के बाद करीब 30 लाख से भी अधिक मामले सामने आ सकते हैं। वही कोरोना से मरने वालों के आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो 10 दिन बाद 13 जनवरी को 1 दिन में करीब 20 हजार से अधिक लोगों की जाने कोरोना से जा सकती है। चीन में कोरोना को लेकर लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी ने अपनी रिपोर्ट जारी कर 13 जनवरी को ताजा लहर का पहला शिखर आने का अनुमान लगाया है। हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी ने जो जानकारी दी हैं उसमें भारत ही नहीं पूरे विश्व को चौंकाने वाली खबर है। इंटेलिजेंस का कहना है कि 13 जनवरी को चीन में कोरोना संक्रमण के 37 लाख मामले आ सकते हैं।