
एजेंसी : आज अहले सुबह कई देशों में भूकंप के छटके महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी भूकंप के संबंध में कहा है कि चीन , अफगानिस्तान, म्यांमार, लद्दाख के कारगिल, अंडमान सागर में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। कहा जा रहा है कि इस भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही चीन में आया है। चीन में आए जोरदार भूकंप से भयंकर तबाही से 110 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई हैं।अंडमान सागर में सुबह 3.51 बजे आई भूकंप की रिएक्टर पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है। कहा जा रहा है कि अंडमान सागर में भूकंप धरती के निचले हिस्से में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।