
एजेंसी : चीन के इनर मंगोलिया के एक स्टील प्लांट में भीषण धमाका हुआ है। जिसमें 66 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी अन्य दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है। बताया जाता है कि यह धमाका स्टील प्लांट के एक उत्पादन यूनिट में हुआ है। धमाका होने के बाद स्टील प्लांट के उस यूनिट में आग लग गई। हालांकि घटना की जानकारी बड़ी अधिकारी को मिलते ही राहत और बचाव की टीम मौके पर भेजी गई। और इस धमाके में घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका कैसे हुई जिसको लेकर जांच टीम का गठन किया गया है। फिलहाल इस धमाका की जांच में अधिकारी जुटे हुए है।