हंगरी के पीएम विक्टर ओर्बन को पीएम मोदी ने दी बधाई

0
fastlive news

एजेंसी :  हंगरी में एक बार फिर सत्तारूढ़ फिदेज – केडीएनपी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने जीत दर्ज की है। फिदेज – केडीएनपी गठबंधन के तहत संसदीय चुनाव लड़ने वाले ओर्बन ने 71 प्रतिशत गिनती में 54.65 प्रतिशत मतों के साथ अपनी जीत दर्ज करायी। वहीं विपक्षी गठबंधन के नेताओं को 33.55 प्रतिशत मतों से ही संतुष्ट रहना पड़ा। अपनी जीत की खुशी का इजहार करते हुए ओर्बन ने बुडापेस्ट के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को कही। अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि रूढ़ीवादी राजनीति जीत गई है। यह अतीत नहीं है। यह जीत यूरोप का भविष्य है। ओर्बन की जीत और उनके प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news