
एजेंसी : यूक्रेन रूस के बीच जारी जंग से जहां यूक्रेन को जान माल की भारी क्षति उठानी पड़ी हैं। वहीं पिछले दिनों रूसी सैन्य बलों ने चेर्नोबिल परमाणु उर्जा संयंत्र की रेडियोधर्मी कचरे के प्रबंधन में सुधार करने के लिए काम करने वली एक प्रयोगशाला को नष्ट कर दिया है। इस बात की जानकारी चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र के लिए जिम्मेदार यूक्रेन की सरकारी एजेंसी ने दी है। वहीं इस युद्ध के दौरान एजेंसी की ओर से एक खबर यह भी आई है कि आज ही के दिन नाटो ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को वीडियो लिंक के माध्यम से शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए आमंत्रित किया है।