
एजेंसी : पकिस्तान में नए सरकार के लिए आज आम चुनाव के दौरान वोटिंग जारी है। इस आम चुनाव के दौरान पूरी तरह से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है । पाकिस्तान के मंत्रालय में वहां की हालत को देखते हुए सुरक्षा के पूरा इंतजाम भी कर रखा है। किसी तरह की अप्रीय घटना को रोकने के लिएपाकिस्तान में मोबाइल सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दिया है । पूरी व्यस्था के बीच आम चुनाव फिलहाल जारी है । समाचार आने तक अभी तक वहां किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई जानकारी सामने नहीं आई है । सूत्रों से जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि इस आम चुनाव के दौरान वहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देश में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकता है । बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान में दूसरे नंबर की पार्टी बनकर रह सकती हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि नवाज शरीफ की पार्टी देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।