
रांची (झारखण्ड) : विधानसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण शनिवार को सदन की सामान्य कार्यवाही बाधित हुई, प्रशनकाल के दौरान विपक्षी दलों द्वारा शोरगुल के कारण विधायकों के प्रश्न नहीं लिए जा सके, कुछ ही मिनटों के बाद विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद जब हंगामा जारी रहा तो विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पहले दो बजे तक और बाद में कल तक के लिए स्थगित कर दी, विपक्षी सदस्यों ने आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पुलिस महानिदेषक डी.के.पांडेय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को पद से हटाने की मांग की, भोजनावकाश के बाद सदन की बैठक शुरू होते ही झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा का मामला एक बार फिर उठाया, उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने कल पदाधिकारी दीर्धा में बैठक मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान अपने आचरण से सदन की अवमानना की, उन्होंने कहा कि कोई भी कोषागार उपायुक्त के नियंत्रण से मुक्त नहीं हो सकता, विपक्ष के नेता हेंमत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले की निगरानी जांच कराने की बात कर रहे हैं जो अनुचित है, श्री सोरेन ने कहा कि जो एजेंसी मुख्य सचिव के अधीन काम कर रही हो वह उनके खिलाफ जांच कैसे कर सकती है, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से मुख्य सचिव पर कार्रवाई के लिए सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया, इस बीच भाजपा के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में शांति बहाल करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ठोस कार्रवाई करनी चाहिए