दो साध्वियों से रेप के दोषी जेल से ही प्रवचन देना चाहता है

0
fastlive news

रोहतक : दो साध्वियों से रेप के दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल की हवा खा रहे डेरा सच्चा सौदा ने मुखिया गुरमीत राम रहीम जेल से ही प्रवचन देना चाहते हैं। दरअसल, राम रहीम की ओर से मालवा इंसा फॉलोवर्स डेरा सच्चा सौदा एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज गोयल ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है जिसमें उन्होंने राम रहीम के लिए रोहतक जेल से प्रवचन देने की व्यवस्था कराने का निवेदन किया है। अदालत 24 जनवरी को इस याचिका पर सुनवाई करेगी, इस याचिका में कहा गया है कि जेल में सजा काट रहे राम रहीम जेल से ही अपने भक्तों को प्रवचन देना चाहते हैं। इसके लिए अदालत हरियाणा सरकार और राज्य कारागार अधिकारियों को राम रहीम के प्रवचन को रिकॉर्ड करके या लाइव इन्टरनेट के माध्यम से प्रसारित करवाने की व्यवस्था करने का निर्देश जारी करे, इसके अलावा सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में भक्तों को सप्ताहिक, 15 दिन या एक महीने पर प्रवचन देखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कराने का निर्देश दे। इस याचिका में में संविधान के अनुच्छेद 51A (d) और संयुक्त राष्ट्र के कैदियों के बारे में जारी नियमों का हवाला दिया है, वहीं, डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक धड़े ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे हरियाणा के बीजेपी के सभी विधायकों और सांसदों से मिलें और उन्हें बताएं कि उनके सत्ता में आने की वजह डेरा का समर्थन था|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन