
मुंबई : महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों की हौसलाअफजाई की जो एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के कड़े दौरे पर रवाना होंगी, तेंडुलकर ने मिताली राज की अगुआई वाली टीम की सदस्यों से एक घंटे से अधिक समय तक यहां मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के बांद्रा कुर्ला परिसर में बात की, भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी, वनडे सीरीज की शुरुआत किंबर्ले में पांच फरवरी से, जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत पोचेफस्ट्रूम में 13 फरवरी को होगी, महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने इस दौरान तेंदुलकर से पूछा कि वह टेस्ट मैच से पहले कैसे तैयारी करते थे, पता चला है कि इस महान बल्लेबाज ने खिलाड़ियों से कहा कि वह सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरें और उन्हें सलाह दी कि वे वहां के हालात को लेकर चिंतित नहीं हों, तेंदुलकर ने साथ ही सलाह दी कि वह अपने ऊपर दबाव नहीं लें और छोटी गलतियां करने से बचें।