
नई दिल्ली: वल्र्ड मैराथन चैलेंज में आदित्य राज ने सात दिनों में सात महाद्वीप का चक्कर लगाकर सात मैराथन दौड़ को पूरा कर अभी तक का पहला भारतीय बनने का गौरव प्राप्त किया है। आदित्य ने यह मैराथन 164 घंटे में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से आरंभ कर अमेरिका के मियामी में खत्म किया। इस मैराथन में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अंटार्कटिका, आॅस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप और साउथ अमेरिका की मैराथन दौड़ में भाग लेकर इस कामयाबी को आदित्य ने हासिल किया।