
मुंबई: आईपीएल में मौका नहीं मिलने से परेशान मुंबई के एक क्लब क्रिकेटर करण तिवारी ने अपने मलाड स्थित घर में सुसाइड कर लिया है। कहा जा रहा है कि क्लब क्रिकेटर गेंदबाज 27 वर्षीय करण तिवारी अपने घर के बेडरूम में थे। जब उनके परिवार से लोगों ने उसे बेडरूम का दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उनके परिवार के लोगों ने बेडरूम के अंदर जाकर देखा तो उसके पूर्व ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। करण के एक दोस्त की माने तो करण ने आईपीएल की आठ टीमों में से किसी में भी जगह नहीं बना पाने के कारण आत्महत्या कर ली है।
