
कतरास : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के सोरीटाँड़ के पानी भरे एक गड्ढे से एक व्यक्ति का शव मिलने से यहाँ सनसनी फैल गई। मृतक काला रंग का हाफ पेंट पहने हुए है, बगल में एक गंजी पाया गया। शव में कहीं भी कहीं चोट का निशान नहीं मिले। ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी समशेर आलम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।