आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण दिवस

0
fastlive news

धनबाद : झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर 22 नवम्बर को  जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण दिवस’ का आयोजन किया गया।  अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और किशोरियों के साथ जागरूकता बैठकें की गईं, जिसमें महिला सुरक्षा और हिंसा से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।   वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधियों के सहयोग से जागरूकता शिविर और सूचना स्टॉल लगाए गए। इसके माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं और वन स्टॉप सेंटर की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।   संकट की स्थिति में त्वरित मदद के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।   समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से ‘सामाजिक कुरीति योजना’ से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रेरित किया गया।  इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, किशोरियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news