
नई दिल्ली: महिला आईपीएल 2020 को लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा घोषणा किया है। वहीं इस आईपीएल लीग के लिए टाइटल स्पाॅन्सर के रूप में जीयो ने अपनी हामी भरी है। इस तरह आईपीएल लीग के लिए पहली बार जीयो के पहली बार आॅफिशियल टाइटल स्पाॅन्सर के रूप में मिलना भी एक ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस संदर्भ में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगूली ने कहा है कि ‘‘ बोर्ड सभी प्रारूपों में क्रिकेट के विकास के लिए काम कर रहा है। इस समय पूरी दुनिया में सबसे अधिक लोगों की निगाह महिला क्रिकेट पर है। आने वाले दिनों में यह आईपीएल टुर्नामेंट युवा लड़कियों को काफी अधिक प्रेरित कर सकता है।’’
