
एजेंसी : पेरू के नेटिविडाड शहर के वैले डे लॉस रियोस अपुरिमैक एनी वाई मंटारो में हमलावरों ने एक पुलिस वैन पर घात लगाकर हमला किया। हमलावरों द्वारा किए गए इस हमले में 7 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। वहीं एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर घटना घटी है उसे वैले डे लॉस रियोस अपुरिमैक एनी वाई मंटारो के नाम से भी जाना जाता है। इस हमले की जिम्मेवारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं लिया है। हालांकि जिस जगह पर घटना हुई है वहां माओवादी विद्रोही समूह शाइनिंग पाथ की मजबूत उपस्थिति है। सूत्रों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में कोकीन का 75% प्रोडक्शन होता है।