
दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे 3 टी-20 मैचों की सीरीज में अभी तक सूर्यकुमार यादव की उपलब्धि को लेकर उनके नाम की काफी चर्चा है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में मंगलवार को सूर्यकुमार यादव ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ 15 रन बनाते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार मुकाबले की 56वीं पारी में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है । सूर्य कुमार अपने इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही उन्होंने विराट कोहली की बराबरी भी कर ली है।