
नई दिल्ली : नये साल में देश के कई कंपनियों में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश के कई कंपनियों में युवाओं के लिए
भर्तियां बढ़ने वाली है। एक सर्वे में भारत की 49 फीसदी कंपनियों ने कहा कि वे 2024 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च में ज्यादा नियुक्तियां के अवसर लेकर आने वाली है। जो देश के युवाओं के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। मैनपावर ग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक ग्लोबल सर्वे में इस संबंध में अपनी राय देते हुए कहा है कि अब 41 देशों की तुलना में भारत में भर्ती के अवसर अधिक होने वाली है। इस तरह यदि माना जाए तो नई भर्तियां आने से वर्ष 2024 देश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है।