
लखनऊ : इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बम विस्फोट होने से प्रभात नामक एक छात्र घायल हो गया है । पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल छात्र पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में अवैध रूप से रह रहा था। बताया जा रहा है कि पीसी बनर्जी हॉस्टल में रहने वाला प्रभात बुधवार को बम बना रहा था। तभी बम अचानक विस्फोट हो गया। जिससे छात्र प्रभात घायल हो गया। घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उक्त छात्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया । फिलहाल पुलिस इस घटना के मामले की गहन छानबीन कर रही है।