
नई दिल्ली : कल संसद में हुई गंभीर सुरक्षा विफलता को लेकर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी गंभीर हैं। पी एम नरेन्द्र मोदी ने आज इस घटना के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर घटना की पूरी जानकारी ली । बैठक में संसद भवन परिसर में सुरक्षा कड़ी करने के साथ-साथ ऐसा दोबारा न हो इसके लिए कड़ा कदम उठाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं । इस घटना पर सबक लेते हुए कई सावधानियां बरती जा रही है।