
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगातार दूसरे दिन
आईईडी ब्लास्ट किया । नकस्लियों द्वारा किए गए इस आई ई डी ब्लास्ट में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। नकस्लियों ने यह ब्लास्ट कांकेर के गांव सड़कटोला के पास किया है । मालूम हो कि मंदिर टेकरी नाम की जगह में पहले से प्लांट IED बम की चपेट में आने से BSF के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय शहीद हुए । घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी बी एस एफ जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था। तभी रास्ते में ही घायल जवान ने दम तोड़ दिया।