
दिल्ली : केंद्र के भाजपा सरकार के विपक्षी पार्टी के गठबंधन इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में एक बैठक बुलाई।। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। कहा जा रहा है कि आज के इस बैठक में इंडिया गठबंधन के तमाम विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता भाग लिए थे। बैठक के बाद यह भी खबर सामने आ रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम उम्मीदवार बनाकर देश के तमाम विपक्षी गठबंधन भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा इंडिया गठबंधन की बैठक में संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई । जिसमें सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने निंदा की । बैठक के बाद जो खबर सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि इस बैठक में EVM के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। । बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव ममता बनर्जी ने रखा। इसके आगे india गठबंधन कहां तक सफल होता है यह तो आने वाले दिनों में ही साफ होगा।