
जयपुर : सीएम पद की शपथ लेने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मथुरा के गोवर्धन गिरिराज दर्शन करने जा रहे थे। तबही मुख्यमंत्री भजन लाल की गाड़ी उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पूंछरी का लौठा के पास असंतुलित होकर एक कच्ची नाली में फंस गई। हालांकि इस घटना में वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है। घटना में सी एम तथा अन्य लोग बाल-बाल बचे गए है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल दूसरी गाड़ी में सवार होकर गोवर्धन गिरिराज दर्शन करने चले गए। मालूम हो कि राजस्थान की जनता को हाल ही में भजन लाल शर्मा के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। र