राम मंदिर प्रतिष्ठा के बाद भाजपा चला सकती है दर्शन अभियान

0
fastlive news

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद विशेष दर्शन अभियान चलाएगी। राम मंदिर उद्घाटन के बाद भाजपा का यह अभियान 24 जनवरी से शुरू होगा जो तीन महीने तक यानी संभवत: मार्च महीने तक चलेगा। इसके लिए पूरे देश वासियों के लिए भाजपा की ओर से अयोध्या आने को लेकर विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी। इस विषय की जानकारी पार्टी सूत्रों की ओर से दी गई है। लेकिन पार्टी हाईकमान के किसी भी बड़े नेता की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई हैं। इतना तो तय माना जा रहा है कि भाजपा द्वारा देश वासियों के अयोध्या आगमन को लेकर चलाए जाने वाले इस कदम को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वफादार मतदाताओं को लुभाने से जुड़ा माना जा रहा है। जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का यह एक तरह से हिंदुत्व कार्ड है। यह भी कहा जा सकता है कि राम मंदिर का सहारा लेकर भाजपा विपक्ष को खत्म करने का एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन