
भोपाल : मध्य प्रदेश के गुना में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है। घटना के बाद मध्यप्रदेश के सीएम ने मृतकों के प्रति गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतक के आश्रितों को चार चार लाख रुपए वहीं घायलों को पचास पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस गुणा से आरोन जा रही थी। तभी गुणा में ही बस की टक्कर एक डंपर से हो गई। जिससे उस डंपर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर रूप से लगी कि यात्रियों को भागने तक का मौका नहीं मिला। जिसमें 13 आदमी की मौत हो गई। और दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसका ईलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त बस में 30 लोग सवार थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।