
भोपाल : मध्य प्रदेश के गुना में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने के लिए सीएम मोहन यादव अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। और उनका बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाया। घायलों से मिलने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस घटना की जानकारी हमें हैं। उन्होनें मौके पर मौजूद पत्रकारों को कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि इस घटना में जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई किया जायगा । उन्होनें कहा कि RTO को सस्पेंड करने का निर्णय लिया जा सकता हैं । मालूम रहे कि बीती रात डंपर और बस के बीच हुई भिड़ंत में 12 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।