धनबाद रेल मंडल की मुख्य मांगों पर रेल अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी में हुई चर्चा

0
fastlive news

धनबाद : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन एवं मंडल रेल प्रबंधक के साथ इस वर्ष की छठवीं स्थाई वार्ता तंत्र की दूसरे दिन बैठक रेल प्रबंधक सभागार में हुई। इस बैठक में इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुईI की I बैठक के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल के सभी शाखाओं से यूनियन पदाधिकारी ने अपने क्षेत्र से जुड़े समस्याओं को धनबाद मंडल रेल प्रशासन के समक्ष गंभीरता से रखा I इस बैठक में एंबुलेंस की कमी को दूर करने, दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जुड़े हुए निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने पर अप्रूवल देने, सभी कर्मचारियों को बिना शर्त एच आर ए देने, सभी विभागों में कर्मचारियों के कमी को लैटरल इंडक्शन कोटा से भरने, सभी विभागों के एम ए सी पी में अयोग्य किए गए कर्मचारियों के ए पी आर का पुर्नमूल्यांकन कर एम ए सी पी का लाभ देने, सिग्नल विभाग में यार्ड स्टिक के अनुसार वैकेंसी को भरने, रेल आवास के खराबियों को ठीक करने, ब्रेकडाउन में कार्य कर रहे सभी कुशल कारीगर एवं पर्यवेक्षक को यात्रा भत्ता एवं ओवर टाइम को अविलंब भुगतान करने, सभी कार्य स्थल पर उचित प्रकाश की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सभी विभागों का अपग्रेडेशन 4600 से 54 00 करने, सभी कार्य स्थल पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने, समाडि विभाग में कनिय अभियंता से वरीय अनुभाग अभियंता में पदोन्नति 31 दिसंबर 2023 से पहले करने सहित कई मुख्य समस्याओं को धनबाद मंडल रेल प्रशासन के समक्ष गंभीरता से रखा I बैठक में रेल कर्मचारियों के पक्ष की अध्यक्षता अपर महामंत्री सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन ने किया। जबकि बैठक का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार तथा सहयोग मंडल कार्मिक अधिकारी आर आर लकड़ा ने किया । इस बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड डी के पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय सहायक मंत्री कामरेड ओमप्रकाश, केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, सोमेन दत्ता, मीडिया प्रभारी एन के खवास एवं धनबाद मंडल के सभी शाखाओं के यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन