
श्रीनगर : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आते ही कई पार्टियों के राजनीतिक नेताओं की बयान भी सामने आ रही है । इसी कड़ी में नेशनल कांफ्रेंस के सांसद और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी राम मंदिर को लेकर अपना एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर आने वाले कई दिन बाद खुलने वाले हैं । उन्होनें कहा कि जिन्होंने भी राम मंदिर बनाने की कोशिश की है वह उसे धन्यवाद देता है । इसके अलावा वह राम मंदिर निर्माण को लेकर दो टूक शब्दों में यह भी कहता है कि भगवान राम केवल हिंदू धर्म मानने वाले लोगों का ही राम नहीं है पूरे विश्व के भगवान राम है । उन्होंने भगवान राम को लेकर पुस्तकों का हवाला देते हुए कहा है कि यह उनकी पुस्तकों में लिखा है जो उन्होंने भाईचारे मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता करने की बात कही गई है । इतना तो तय है कि भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नजदीक आते आते देश के लाखों नागरिकों के साथ-साथ विश्व के लोगों के भी भगवान श्री राम के प्रति आस्था दिख रहा है। नेशनल कांफ्रेंस के सांसद और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का बयान पहले और आज के बयान कुछ अलग दिख रहा हैं।