
लखनऊ: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश पहुंचे। जहां उन्होंने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देशवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को खूबसूरती के साथ सजाया गया था। पीएम मोदी के पहुंचने के पूर्व ही स्टेशन के आसपास तथा मार्ग पर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता से लेकर स्थानीय लोग उनके दर्शन के लिए मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व पीएम मोदी का विमान वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा । जहां से पीएम मोदी का काफिला अयोध्या धाम जंक्शन के लिए निकला। इसी दौरान पीएम मोदी रास्ते में अपने चाहने वाले हजारों समर्थकों को देखकर गाड़ी से उतरकर लोगों का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से मौजूद थे।