
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ठाणे में पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस तरह चोरी छिपे रात के अंधेरे में रेव पार्टी करने के मामले में करीब एक सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही रेव पार्टी में मौजूद कई लोग भागने में सफल रहे। कहा जा रहा है कि ठाणे के जंगल में कुछ लड़के और लड़कियां नए साल के पूर्व संध्या पर रेव पार्टी में जश्न मनाने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुलिस को किसी के माध्यम से रेव पार्टी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और इस रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने में सफल हुए। इस तरह ठाणे पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली रेव पार्टी के रंग को बेरंग कर दिया ।