
दिल्ली : कड़ाके की ठंड से पूरे उत्तर भारत ठिठुर रहा है। इस स्थिति में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने उत्तर भारत के सभी राज्यों को अलर्ट भी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में बारिश होने का उम्मीद है। कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते है। जिससे ठंड काफ़ी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।