
एजेंसी : बांग्लादेश में आज सुबह 8:00 बजे से चुनाव आरंभ हो गए हैं । यह चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बांग्लादेश के चुनाव आयोग एवं सेना पूरी तरह से तैयार है। बांग्लादेश के पीएम शेख हसीना अपना मतदान करने के बाद भारत की जमकर तारीफ करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि भारत का हार्दिक स्वागत करते हैं । उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि भारत जैसा भरोसेमंद दोस्त आज उनके साथ खड़ा है । मालूम हो कि पिछले दिन चुनाव से ठीक 1 दिन पहले वहां के शहरों में हिंसा फैलाई थी । जिसमें शनिवार की सुबह बांग्लादेश के 10 जिलों में कई मतदान केदो के अलावा कई अन्य जगहों को भी उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। जो भी हो आज के चुनाव में बांग्लादेश के पीएम शेख हसीना ने भारत की तहे दिल से तारीफ की है।