
दिल्ली : देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच भारी वर्षा का भी सम्भावना है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी आदि राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन 8 और 9 जनवरी को इन राज्यों मै के साथ साथ गरज और ओलावृष्टि के साथ वर्षा भी हो सकता है। इस तरह अगले 2 से 3 दिनों तक इन राज्यों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की सम्भावना मौसम विभाग की ओर से कही गई है।