
शिमला : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के 500 वें केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिमाचल के हमीरपुर पहुंचे। जहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आप एक महिला को मजबूत करते हैं तब आप पूरे समाज को मजबूत करते हैं। आगे उन्होनें कहा कि महिला को मजबूत करने से अगली पीढ़ी को मजबूत करते हैं। इस तरह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम में कहा कि अगली पीढ़ी को तैयार करने से देश के भविष्य का निमार्ण करते हैं। उन्होनें आगे कहा कि कुछ वर्ष पहले महिलाओं को चूल्हा जलाने में आंसू बहाना पड़ता था। जो इन तकलीफों को देखते हुए सरकार की ओर से 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया है।